01

Wedding night

उदयपुर,

रात के करीब 1:00 बजे बड़ी सी सफेद कलर की हवेली जिसे खूबसूरती से सजाया गया था, पर वह इस वक्त काफी वीरान लग रही थी क्योंकि रात काफी गहरी हो रही थी। वहीं हवेली के पीछे जहां चारों तरफ लाइट्स लगी हुई थी, वहाँ सिर्फ घोड़े के दौड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी।

एक शख्स उस अंधेरी काली रात में घोड़े पर सवार तेजी से राइडिंग कर रहा था। उसकी स्पीड बहुत तेज थी, लिबास में उस शख्स का शरीर दिखाई देता है, पर चेहरा अभी भी नहीं दिख रहा था। ब्लैक कलर का फॉर्मल पैंट पहने, चमचमाते हुए शूज, हल्के लंबे बाल जो घोड़े की रफ्तार की वजह से हवा में लहर रहे थे। उसके लंबे, गहरा दीप सीना, परफेक्ट सिक्स पैक एब्स, माथे के बीच में लगा वह गहरा लंबा तिलक, आंखें एकदम गुरुर से भरी हुई, सख्त आंखें जो पीले रंग में चमक रही थीं। वह शख्स अपनी पकड़ घोड़े पर मजबूत कर स्पीड और ज्यादा बढ़ाता है।

उसके दोनों हाथ हवा में उठे हुए थे।

तभी उसके कान में एक तेज और तीखी सी आवाज पड़ती है, "रूद्र, आप यहां इस वक्त क्या कर रहे हैं? आपकी शादी हो चुकी है, भूलिए मत आज ही आप होने वाली रानी सा को घर लाए हैं और उन्हें इस तरह अकेला छोड़ आप यह घुड़सवारी कर रहे है? आपको इस वक्त अपने कमरे में होना चाहिए।"

रुद्राक्ष सिंह सहरावत,

उम्र: 31 साल,

उदयपुर के होने वाले राजा।

घमंड इतना कि खड़े-खड़े ऊंचे से ऊंची इमारत चुटकी में मिट्टी में मिला देता है।

हाइट: 6 फुट 3 इंच, शार्प जो लाइन, मजबूत कंधे, हल्क जैसा मजबूत शरीर।

खुद को बनाए हुए कायदे कानून जहाँ झुकना मना है। बाकी धीरे-धीरे इनकी पर्सनेलिटी के बारे में आगे पता चलेगा।

रुद्राक्ष घोड़े पर बैठा हुआ तेज रफ्तार से घोड़े को भगा रहा था। घोड़े के ऊपर से एकदम से छलांग लगता है और सीधा जमीन पर खड़े होते हुए एक हाथ जेब में डाल उस शख्स की तरफ कदम बढ़ाते हुए दीप आवाज में कहता है, "चाचा सा, आप सबको सिर्फ और सिर्फ हमारी शादी करवानी थी, न तो हमने शादी कर ली। इसके आगे अगर आप लोग चाहते हैं कि हम कुछ और करें तो यह हमारे बस की बात नहीं है और वैसे भी इस राजगद्दी पर राज करने के लिए सिर्फ और सिर्फ शादी जरूरी थी। हमने वह कर ली, इससे ज्यादा हमसे कोई उम्मीद मत करिएगा।"

बोलते हुए वह साइड में रखे हुए टेबल से अपने ब्लैक कलर की शेरवानी उठाते पहनते हुए अंदर की तरफ कदम बढ़ने लगता है। उसकी आंखों में एक तेज था, बाल जो हल्के पसीने से गीले हो चुके हैं, माथे पर बिखरे हुए थे। अपनी शेरवानी के 2 बटन लगाए हुए अंदर जा रहा था। उसके चेहरा का तेज, नाक में गुस्सा, सख्त आंखें, शार्प जो लाइन माथे पर पसीने की बूंदे, बिखरे हुए बाल जिसके बीच माथे पर लगा हुआ वो गहरा तिलक चमक रहा था। शरीर से निकलता वो डोमिनेटिंग ओरा, वो इस बिखरे हुए हुलिए में भी इतना कमाल का लग रहा था कि उसकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ गए थे।

उसमें बेहद ही गुरुर दिख रहा था।

वहीं बाहर खड़ा हुआ वह शख्स जाते हुए रुद्राक्ष को देख थोड़ी तेज आवाज में कहते हैं, "भले ही आप यहां के होने वाले राजा हैं, पर इतना याद रखेगी जिससे आपने शादी करी है वह भी इस ही राजा की बीवी है, पत्नी है। वह आपकी है तो याद रखना उनकी इज्जत भी वही होगी जितनी आपकी है।"

रुद्राक्ष के कदम एक पल के लिए रुकते हैं, एक पैर से हल्का सा फ्लिप के साथ उनकी तरफ मुड़ते हुए गहरी आवाज में कहता है, "चाचा सा, आपको उनकी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। वो हमारी हैं तो उन की तरफ कुछ हक हम भी रखते है।"

कहते हुए उसके चेहरे पर एक smirk 😏 था जैसे वह मजाक उड़ा रहा हो और टेढ़ी मुस्कुराहट के साथ उनकी आंखों में आंखें डालकर कहता है, "जिस लड़की की हिम्मत हमारी आंखों में आंखें डालकर बात करने की नहीं होती, उनका औधा हमारे ओधे जैसा हरगिज नहीं हो सकता और 4 दिन बाद वह हमेशा हमेशा के लिए चली जाएगी इससे ज्यादा और कुछ नहीं है।

क्योंकि हम उन्हें अपनी पत्नी नहीं मानते।" बोलते हुए वह सीधा लंबे कदमों से अपने कमरे की तरफ कदम बढ़ा देता है वहीं बाहर खड़ा हुआ शख्स अपना सर पूरी तरह से न में हिलाते हुए कहता है, "ना जाने कौन से पाप करे थे भाई साहब आपने जो आपको आपसे भी 4 कदम आगे चलने वाला लड़का मिला है।" बोलते हुए वह भी अपने कमरे में चले जाते हैं।

हल्का ठंडा मौसम था, बरसात की वजह से मौसम काफी सुहाना और ठंड से भरा हुआ था।

रुद्राक्ष का कमरा,

रुद्राक्ष तेज आवाज के साथ दरवाजा खोलकर सीधा अंदर आता है और अगले ही पल दरवाजे को पटकते हुए लॉक कर देता है। दरवाजे के बंद होने के साथ ही एक कांच टूटने की आवाज उस कमरे में गूंज उठती है। रुद्राक्ष की नजर उस तरफ चली जाती है। बेड के किनारे एक खूबसूरत सी, छोटी सी, नाजुक सी लड़की बैठी थी, जिसने इस वक्त एक सुर्ख मेहरून कलर का जोड़ा पहना हुआ था। वह नेट के दुपट्टे से अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से दरवाजे के सामने खड़े हुए शख्स को देख रही थी। आंखों में डर साफ दिखाई दे रहा था।

रुद्राक्ष बिना किसी एक्सप्रेशन के उसके नजदीक जाता है।

वह लड़की जल्दी से बेड से नीचे उतरकर ग्लास को उठाते हुए घबराई आवाज में कहती है, "हम अभी-अभी इसे उठा देते हैं।" बोलते हुए वह जल्दी-जल्दी ग्लास के टुकड़ों को उठाने लगती है।

पर उसके हाथ पर कांच चुभ जाती है, जिसकी वजह से हाथ से खून निकलने लगता है। उसकी आंखों में नमी आ जाती है। वह भीगी पलकों से उस शख्स को देखती है, जो सामने खड़े अपने डोमिनेटिंग ऑरा लिए उस नाजुक फूल जैसी लड़की को घूर रहा था।

रुद्राक्ष अपनी गहरी आवाज में कहता है, "नाजुक बनने की जरूरत नहीं है। हमारे आने से पहले यहां सब कुछ क्लीन हो जाना चाहिए, माइंड इट स्टूपिड गर्ल।" बोलते हुए तेज कदमों से सीधा वॉशरूम के अंदर घुस जाता है।

वह लड़की एक गहरी ठंडी सांस भरते हुए उस कांच को उठाकर डस्टबिन में डाल देती है और बेड की तरफ देखते हुए खुद से कहती है, "पर यह तो एकदम साफ है, अब और क्या साफ करना है।" वह इधर-उधर बड़ी-बड़ी आंखों से उस पूरे कमरे को देखने लगती है। पूरे कमरे को ब्लैक और व्हाइट रोजेस के साथ डेकोरेट किया गया था। हर तरफ रोज के पेटल्स लगे हुए थे और साथ में वह मोमबत्ती से निकल रही काफी अट्रैक्टिव फ्रेगरेंस जो किसी को भी बहका सकती थी।

वो नाजुक सी लड़की सब कुछ देख ही रही थी कि उसके कानों में दरवाजा खोलने की आवाज पड़ती है। वो सर घुमाकर रुद्राक्ष को देखती है, जिसने इस वक्त अपनी कमर पर एक ब्लैक कलर का टॉवल लपेटा हुआ था।

चौड़े कंधे, कसा हुआ सीना, परफेक्ट बिस्किट जैसे एब्स जिनमें पानी की बूंदें फिसलते हुए नीचे गिर रही थीं, उसके हल्के बड़े बाल माथे पर बिखरे हुए थे, कुल मिलाकर वो बेहद हॉट लग रहा था। चेहरा नहाने की वजह से हल्का गुलाबी हो गया है। उसके शरीर से अभी भी वह डार्कनेस वाइब साफ महसूस हो रहा था।

वो इस वक्त इतना खूबसूरत और इतना हॉट लग रहा था कि वह नाजुक सी लड़की चाह कर भी रुद्राक्ष से अपनी नजर नहीं हटा पा रही थी। वो एकटक उसे देख रही थी।

उसने आज से पहले इतना खूबसूरत मर्द नहीं देखा था, उसे यकीन नहीं हो रहा था कि लड़के भी इतने खूबसूरत और हसीन हो सकते हैं। वो बड़ी-बड़ी पलकें करे हुए एकटक रुद्राक्ष को देखे जा रही थी, जैसे उस ओर से नजरें हटाना भूल गई हो।

रुद्राक्ष छोटा सा टावल अपने बालों पर रखें बालों को सुखाते हुए उसकी तरह बढ़ता है। उसे अपने ऊपर उस लड़की की नजर बखूबी महसूस हो रही थी। वो तेज कदम से उसके नजदीक आता है ।और उसकी बाजू पर अपनी ठंडी उंगलियां रखते हुए गहरी आवाज में कहता है।

हमने तुमसे कहा था ना हमारे आने से पहले पहले यहां की सफाई हो जानी चाहिए कहीं ऐसा तो नहीं है आप खुद हमारे साथ यह वेडिंग नाइट सेलिब्रेट करना चाहती हैं। इसीलिए अभी तक यह जगह साफ नहीं करा है aapne

वह लड़की जल्दी से अपने सेंस में आती हैं ।और बड़ी-बड़ी आंखों से रुद्राक्ष की तरफ देखते हुए घबराई से आवाज में केहती हैं। नहीं सब सब कुछ साफ तो है। तो और और क्या साफ करना है ।

रुद्राक्ष उसके चेहरे पर झुक जाता है ।

उस लड़की को न जाने क्यों रुद्राक्ष से डर लग रहा था एक अजीब सा खौफ आ रहा था। रुद्राक्ष का औरा ही ऐसा था अच्छे खासे इंसान को डरा कर ही मार दे। नॉर्मली हार्ट अटैक ही पड़ जाए उसके सर पर झुकते हुए गहरी अपना हाथ आगे बढ़कर उसके चुन्नी निकाल कर एक बार में फेंक देता है। रुद्राक्ष की नजर अब उस लड़की पर जाती हैं ।

उसे लड़की ने अपने बालों का जुड़ा बनाया हुआ था। चेहरे पर हल्का सा मेकअप और माथे पर गहरा सिंदूर जो पूरे बालों में बिखरा हुआ था। बड़ी-बड़ी आंखें जिसमें गहरा काजल था। गहरी काली आंखें जैसे किसी काली घाट की तरह उसके हल्के फ्लॉपी रोजी लिप्स जो काफी अट्रैक्टिव थे। जो हल्के हल्के कप रहे थे ।ब्लाउज जिसमें उसकी हल्की-हल्की क्लीवेज दिख रही थी । तो वहीं लहंगा पर दुपट्टा काफी अच्छे से फिक्स कर गया था। और उसके कमर पर बंधी हुई कमर चैन उसकी पतली सी बिल्कुल नागिन जैसी कमर काफी अट्रैक्टिव लग रही थी।

रुद्राक्ष उस कमर बंद को देख तुरंत उस ओर से नजरे हटा लेता है। लड़की का बाजू पकड़ कर अपने नजदीक कर गहरी आवाज में कहता है। हमने आपको यह कमरा क्लीन करने के लिए कहा था ।और आपको इसमें सफाई दिख रही है।कहते हुए उसने अपने नजर उसे पर से हटा ली थी जो उसे पर ठहरना चाह रही थी उसके झबड़ा मजबूत हो रखे थे।

रुद्राक्ष गुस्से से उस लड़की को सीधा बेड पर धकेल देता है जिसके साथ वहां हो रही डेकोरेशन हल्की सी बिगड़ जाती हैं ।रुद्राक्ष उसके चेहरे पर झुक जाता है। और एक हाथ से उस डेकोरेशन को खराब करते हुए कहता है ।हम इसे साफ करने की बात कर रहे थे ।

अब देख लिया ना तो चलो फटाफट 10 मिनट है आपके पास अगर यह सब कुछ साफ नहीं हुआ तो हम आपके रे साथ वह सब करेंगे जो एक अरेंज मैरिज में होता है। उसकी गर्म सांसे उस लड़की के सीने पर पढ़ रही थी।

Write a comment ...

Write a comment ...