वह लड़की बड़ी-बड़ी आंखों से रुद्राक्ष को देखते हुए कहती हैं इसका मतलब आप हमारे साथ सोएंगे बोलते हुए उसने अपने लोअर लिप को अंदर की तरफ मोड़ दिया था। ।
रुद्राक्ष जो उसके बेहद करीब खड़ा हुआ था उसके कान एकदम लाल हो जाते हैं । वो गहरी नजर आंखों से उसे देखते हुए उसके जबड़े को अगले ही पर हाथों से दबा देता है। उसकी पकड़ इतनी तेज थी कि उस लड़की की आंखों में दर्द छा जाता हैं। वह अपने दोनों हाथ से अपना चेहरा छुड़ाते हुए हल्की रूहसी आवाज में कहती हैं । कुंवर सा यह आप क्या-क्या कर रहे हैं ? हमें दर्द हो रहा है । छोड़िए हमें
रुद्राक्ष दीप वॉइस में कहता है।hmmm इस तुच्छ से आपको दर्द हो रहा है तो सोचो जब हम आपके साथ सोएंगे तो आपको ओर कितना दर्द होगा पर अब आप
यही चाहती हैं न कि हम आपके नजदीक आए आपके साथ वह सब कुछ करें जो एक नॉर्मल पति-पत्नी के बीच होता है । इसलिए आप हमसे डायरेक्ट कह रही हैं हमें नहीं पता था कि आप जैसी सो कॉल्ड गरीब लोग इतने ज्यादा एडवांस होते हैं । अगर अपने मुंह से एक शब्द और निकला इस तरीके का तो आपकी जवान खींचकर हाथ में दे देंगे हम बोलते हुए उसके चेहरे को झटक देता है। उस लड़की पूरा चेहरा लाल हो चुका था ।
रुद्राक्ष की लंबी-लंबी उंगलियां उसके छोटे से चेहरे पर छप चुकी थीं। वह अपने छोटे-छोटे से हाथों से अपने चेहरे को सहलाने लगती है। उसकी पलकें भीग गई थीं पर आंखों में नाराज़गी और चेहरे पर गुस्सा बहुत ज्यादा दिख रहा था।
रुद्राक्ष उसे बाज़ू से पकड़कर बेड से नीचे धकेलते हुए कहता है, "आपकी औकात नहीं है रुद्राक्ष सिंह सहरावत के बिस्तर तक आने की, तो अपनी जगह कहीं और ढूंढिए और अगर गलती से भी आप हमारे बेड पर लेटीं तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा, समझी आप?" बोलते हुए वो सीधा क्लोसेट में चला जाता है।
वही वह लड़की किसी छोटे बच्चे की तरह अपने हाथ को मुट्ठी बनाए हुए आंसुओं को पोंछते हुए कहती है, "भगवान जी हमने ऐसी कौन सी गलती करी थी जो आपने हमें शैतान जैसे पति दिया है। यह बहुत-बहुत बुरे हैं, हम इनकी शिकायत करेंगे दादी सा से। यह बहुत गंदे हैं, इन्होंने हमें दर्द दिया है।" बोलते हुए वह रोना शुरू कर देती है। उसकी बड़ी-बड़ी आंखों से आंसू निकल रहे थे।
रुद्राक्ष जो अभी-अभी क्लोजेट से एक नॉर्मल पजामा पहने हुए बाहर आया था। वह देखने में इस वक्त किसी हैंडसम हंक के जैसा लग रहा था। बालों से गिरती पानी की चमकदार बूंदें जो उसके मजबूत सीने पर फिसल रही थीं, आंखों में तेज और गुस्सा बरकरार था। वो तेज़ी से उस लड़की के नज़दीक आता है, बाजू को पकड़ते हुए एकदम से खड़ा कर बेड से दूर धकेलते हुए कहता है, "अगर तुमने किसी को भी यह बताया कि हमने आपको ज़रा भी दर्द दिया है, तो हम आपको उससे ज़्यादा दर्द देंगे क्योंकि आप भले ही दिन भर कमरे से बाहर रहेंगी, लेकिन रात में आपको अंदर ही आना पड़ेगा ना, हमारे पास जहां कोई भी आपको हमसे नहीं बचा सकता तो आप कमरे की बातें किसी को नहीं बताइएगा और हां अगर आपने हमारी शिकायत करी अपने घर वालों से भी तो..." बोलते-बोलते वह अपनी बात अधूरी छोड़ देता है।
उसने अपनी बात को जानबूझकर अधूरा छोड़ा था, वो नाज़ुक सी लड़की अपने दोनों हाथ सीने पर रख घबराई हुई से उसे देख रही थी। उसकी आंखों से मोटे-मोटे आंसू गिर रहे थे, रोने की वजह से नाक पूरी लाल हो चुकी थी।
रुद्राक्ष एक नजर उसे देखता है, उसकी आंखों में खुद के लिए डर देख उसे सुकून महसूस होता है। वो जाकर अपने बिस्तर पर लेट जाता है, अपनी आंखों पर हाथ रख लेता है, जैसे वो सो रहा हो।
रात धीरे-धीरे गहरी हो चुकी थी।
वही उस लड़की की सिसकियों की आवाज़ उसके कानों में गूंज रही थी। वो रो रही थी पर साथ में रुद्राक्ष को कोस भी रही थी जिसे न जाने क्यों। वो बिना कुछ कहे सुन रहा था, बिना कुछ कहे।
रुद्राक्ष उसकी सिसकियां सुनते हुए डरावनी आवाज़ में कहता है, "आपकी आवाज़ बंद नहीं हो रही है तो बताइए हम अपनी तरह से के..." देते हैं।
कहते हुए उसने एक तकिया अपने कान पर रख आंखें बंद कर ली थीं।
वही वो नाज़ुक लड़की रूद्र को घूरते हुए होठों को कुतरते हुए कहती है, "होगे आप कहीं के राजा पर भूले मत, आपसे शादी करके हम भी रानी बन गए हैं। आपने हमें रुलाया ना, अब देखना आपके साथ क्या करते हैं।" hmmm
सुबह के 4:00 बजे रुद्राक्ष की आँख खुलती है। उसकी आँख खुलने के साथ ही उसकी नजर सोफे पर सो रही उस लड़की पर जाती है। उसके दोनों हाथ घुटनों के ऊपर रखे हुए थे। वह एकटक उस लड़की को देख रहा था जो कल रात उसकी बीवी के हक़ से उसके कमरे में मौजूद थी।
उसे देख ऐसा लग रहा था जैसे वह बहुत गहरी नींद में हो।
वो पूरी रात रोई थी, उसका चेहरा अभी तक सुर्ख था, और पलकें भीगी हुई थीं। वो रोते-रोते सो चुकी थी। उसका एक हाथ पेट पर था और दूसरा हाथ सर के ऊपर। वह बहुत ही प्यारी और खूबसूरत सी गुड़िया जैसी लग रही थी, जो अभी भी पूरी तरीके से दुल्हन के कपड़ों में सजी हुई थी। उसकी मांग टीका दूसरी तरफ हो चुका था जिससे उसके मांग में रुद्राक्ष के नाम का सिंदूर पूरी तरीके से बालों में बिखरा हुआ उसे गवाही दे रहा था कि वह उसकी है। जिसे देखकर ही रुद्राक्ष की आँखें एक बार फिर लाल होने लगती हैं। वह अपनी जगह से खड़ा हो उसके नजदीक जाता है और उसे अपनी इंडेक्स फिंगर दिखाते हुए दांत पीसकर कहता है,
"नफरत है मुझे तुम्हारे होने से, नफरत है मुझे तुम्हारे वजूद से। इतनी नफरत करता हूँ मैं तुमसे इतनी नफरत कि तुम्हारे अंदर अपने लिए डर भर दूंगा। इस हद तक डर भर दूंगा कि तुम रोगी, तड़पोगी, मुझसे दूर जाने की कोशिश करोगी पर तुम्हें खुद में बांध के भी रखूंगा। बहुत शौक है न दूसरों को सही राह दिखाने की? अब मैं तुम्हें हर उस रास्ते से गुमराह कर दूंगा जो तुम्हें कहीं और लेकर जाएंगी। अब तुम सिर्फ और सिर्फ इस रुद्राक्ष सिंह सहरावत के सोने के पिंजरे में बंद हो के रह जाओगी। बहुत शौक था न शादी करने का? देखो शादी करके तुम्हारा शौक भी पूरा कर दिया, अब बारी है मेरा शौक पूरा करने की जो तुम धीरे-धीरे करके देखोगी। मैं तुम्हारे अंदर खुद के लिए इतना खौफ नहीं भर दिया तो मेरा नाम भी रुद्राक्ष सिंह सहरावत नहीं।"
बोलते हुए उसे एक डेविल मुस्कुराहट पास करते हुए तेज कदमों से वहां से निकल जाता है। वह इस वक्त किसी खूंखार शैतान की तरह लग रहा था।
वही काउच पर सो रही मासूम नन्ही सी गुड़िया हर चीज से बेखबर सुकून की आगोश में थी। उसकी आँख दरवाजा खटखटाने की आवाज से खुलती है। वो नींद भरी आवाज में बड़बड़ाती है, "ये बुआ सोने क्यों नहीं जाती यार? हमें कितना परेशान करती है।"
बोलते हुए वो आँखें मल आहिस्ता से आँखें खोल सामने देखती है और सामने का नजारा देख उसकी जोर दार चीख निकल जाती है। "आह्ह्ह्ह्ह ये हम कहा है?" वो चिल्लाते हुए काउच से नीचे गिरी थी।
"हाय मार डाला, ये कौन सी पनौती बैठे बैठे गले पड़ी।" उसकी आवाज थम चुकी थी। वो किंग साइज बेड के ऊपर लगी रुद्राक्ष की तस्वीर पर जाती है जिसे देख उसका मुंह बन चुका था।
तभी दरवाजे से तेजी से आवाज आने लगती है।
वो लड़की चिढ़ते हुए कहती है, "आ रहे हैं! अब क्या दरवाजा ही तोड़ने का इरादा है क्या " बोलते हुए उसने दरवाजा खोल दिया था।
सामने करीब 40 साल की औरत खड़ी थी। उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट थी। वह लड़की उन्हें देखकर जल्दी से अपनी जगह से साइड होती है और लहंगे को संभालते हुए भाग कर उस औरत के सीने से लगते हुए रोना शुरू कर देती हैं।
वो औरत एक पल के लिए तो हैरान हो जाती है फिर जल्दी से उसके सर को सहलाते हुए कहती है, "क्या हुआ बच्चा? क्या हुआ है आपको? आप इस तरीके से क्यों रो रही हो?"
"किसी ने कुछ कहा आप से? आप हमें बताइए।"
"Maniya बच्चे ऐसे रोते नहीं है। बताइए तो सही किसी ने कुछ कहा है? कुंवर सा ने आपसे कुछ कहा? बताइए तो अब रो क्यों रही इतना ज्यादा?"
Maniya छोटी सी उंगली जिस पर कट लग गया था, उस औरत के सामने करते हुए रोते हुए कहती है, "हमें दर्द हो रहा है। अब हम खाना कैसे खाएंगे? ये सब कुंवर सा की वजह से हुआ है। कुंवर सा बहुत बुरे हैं। उन्होंने कल रात को हमें बहुत परेशान करा, हमें कमर में भी बहुत दर्द हो रहा है। हम अब उनके साथ नहीं रहेंगे, वो बहुत गंदे है। उन्होंने हमें धमकाया था कि हम उनकी हरकत किसी को नहीं बताए पर हम बुरे लोगों की बात नहीं मानते इसलिए आपको बता दिया आप उन्हें बहुत डांटिए।"
रुद्राक्ष जो अभी-अभी दूसरे दरवाजे से होते हुए क्लोजेट से बाहर निकला था, मान्य की बात सुनकर उसकी आंखें डार्क हो जाती हैं। उसे लगा था यह छोटी सी लड़की उसके डराने धमकाने से चुप रहेगी पर यहां तो सुबह होने के साथ ही वह उसकी मां से शिकायतें कर रही थी। उसके कहने का क्या मतलब था कि उसकी कमर में बहुत दर्द है। उसने तो उसे छुआ तक नहीं था अभी तक ठीक से, और यह लड़की उस पर गलत इल्जाम लगा रही थी। वह आगे बढ़ कुछ कहता या बात संभालता, उससे पहले उसके कानों में Maniya की आवाज पड़ती है।
"आंटी देखिए ना हमारी कमर कितनी लाल हो गई है। हमें अपनी कमर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। हम क्या करें?" बोलते हुए वह पीछे से अपने लहंगे का दुपट्टा अलग करने की कोशिश कर रही थी, पर पिन से सेट होने की वजह से वो निकल नहीं रहा था। वह अपनी पूरी कोशिश में लग चुकी थी।
रुद्राक्ष उसकी बेवकूफी भरी हरकत पर तमतमा उठता है।
उसे बाजू पकड़ते हुए अपने नजदीक कर आवाज को धीमा करते हुए कहता है, "मा सा आप चले, हम बस थोड़ी देर में इन्हें लेकर आते हैं।" बोलते हुए उन्हें बाहर जाने का इशारा कर देता है।
वहीं सामने खड़ी अधीरा सिंह शेरावत का चेहरा एकदम लाल हो चुका था। उनके चेहरे पर इतनी हैरानी थी जिसे वो शब्दों में बयां नहीं कर सकती थी, पर रुद्राक्ष से बाद में बात करने का सोच वहां से निकल जाती हैं।
Hello cutie to ek baat ki kisi ne kaha tha ki torcher nahi Krna ladhki ko strong bnana to mei story ka jada nahi btaugi 🤫 torcher to hoga pr alg trha se kyuki es baar hero torcher hoga 😆🤭or ek baat or kisi ne ye bhi kaha tha story kese likhte to wo mujhe insta pr dm kre mei aapko explain krugi baki aap story enjoy kriye or comments krte rahiye 🤭



Write a comment ...