29

चाहत खत्म

कियान एक तक उसकी हरकतें देख रहा था।तो वही दूसरे पनने पर कुछ हार्ट शेप वाले इमोजीस बने हुए थे अव्वयान की आंखें कुछ छोटी सी हो जाती हैं ।उसके वो लिखे हुए शब्दों को पढ़ने लगता पहले से उसकी हैंडराइटिंग काफी खूबसूरत हो चुकी थी । पढ़ने में अब उन्हें कोई भी मुश्किल नहीं हो रही थी और जहां वह कुछ पहले टूटे-फूटे शब्द लिखे गए थे तो वहीं अब एकदम खूबसूरत सी हैंडराइटिंग वह अपने स्टैंडर्ड के अकॉर्डिंग काफी अच्छा लिखना सीख चुकी थी। जहां पर उसने अपने सपनों के राजकुमार के बारे में कुछ लिखा हुआ था तो वही दूसरे पेज पर उसने एक पेन के केप को पेज में पेस्ट करा हुआ था। वह दोनों उस ढक्कन को देखते हैं और उसके बाद आगे बढ़ते हैं ।

आज मैंने एक लड़के को देखा वह इतना खूबसूरत था बिल्कुल मेरे सपनो के राजकुमार जैसा मुझे हमेशा से विश्व थी कि मेरी जिससे भी शादी हो ना उसकी आंखों का कलर अलग हो। बिल्कुल फिक्शनल की तरह उसके पर्सनालिटी ऐसी हो कि जो लड़की उसे देखे तो आहे भरने लगे पर वह सिर्फ और सिर्फ मेरे पीछे दीवाना हो कितना अच्छा लगेगा ना यह सब बोलते हुए उसने नीचे शर्माने वाले स्टीकर लगाए हुए थे ।

अव्वयान की आंखें छोटी हो जाती है । आगे की शब्दों को पढ़कर आज स्कूल में एक लड़के को देखा उसकी हरि हरि चमकती हुई आंखें कितनी खूबसूरत लग रही थी। सारी लड़कियां उसे पर मर मीठी थी पर जिस पर सब लड़कियां मारेंगे वह चाहत का थोड़ी ना होगा

चाहत को किसी की चाहत नहीं है । पर चाहत वह बनेगी जिसे हर किसी की चाहत होगी , जैसे कि मैं चाहत हूं और मेरा दिल किसी पर आए ना आए पर अपने पीछे एक ऐसे को जरूर घुमाओगे जिसे सिर्फ चाहत की चाहत हो लिख कर बहुत सारे हार्ट शेप वाले स्टीकर थे ,

अगले पेज पर एक रुमाल को उसने पीन कर हुआ था अव्वयान उस रुमाल को घूरना शुरू कर देता है । उसकी हैंडराइटिंग इतनी साफ थी कि उसने एक नजर में है उसके ऊपर लिखे हुए शब्दों को काफी अच्छे से पढ़ लिया था जिससे उसकी आंखें अभी कुछ पल पहले जो ठंडी हुई थी अब वह धीरे-धीरे डार्क होने लगी थी।

लिखे हुए शब्द ,,

ओ माय गॉड मैंने कभी नहीं सोचा था जिस लड़के पर स्कूल की पूरी लड़कियां मर मिट्टी रही हैं सिर्फ उसे देखने के लिए क्लास के पीछे जा रही हैं । उसके आगे पीछे कैंटीन तक घूम रही हैं वह लड़का मुझे मेरा रुमाल लौटने के लिए पूरे स्कूल में ढूंढेगा साथ में उसकी शर्म आते हुए बहुत ही प्यारी सी पिक्चर थी,

फिर आगे लिखा था।

पता है उसने मुझे सर पर हाथ रखते हुए कहा, यह लुक सो ब्यूटीफुल और यह तो मुझे पता था मैं बहुत प्यारी हूं पर कोई इतना हैंडसम सा लड़का अगर इस तरीके से तारीफ करेगा है। मुझे तो कितनी खुशी हुए थी में शब्दों में बाया नहीं कर सकती हूं 🫣🫣 बस वो अब मेरा दोस्त बन जाए और हमारे पेरेंट्स हमारे लव को अरेंज मैरिज करवा दे यह तो और ज्यादा खूबसूरत होगा ।

वही अव्वयान जो उसके लिखे हुए शब्दों को पढ़ रहा था उसके जबड़े मजबूत हो जाते हैं वह अपनी मुट्ठी मजबूत कर दांत पीसते हुए कहता है। ये लड़की स्कूल पढ़ने जाती थी या लड़के ताड़ने, जरा सी रखी है और इसे लव मैरेज करनी है। उसने ये सब अपने मन में कहा था ,

अब भाई उसे जलन हो रही थी वो the अव्वयान agnihotri था । लड़कियां मरती थी उस वो लड़कियों के दिल ओर राज करता था सब उसे अपने सपने राजकुमार मानती थी और उसे अपनी बीवी पर गुस्सा आ रह था हो एक नजर ठीक से उसे देखती नहीं थी और बचपन में किसी लड़के साथ लव लाइफ जीने के सपने देख रही थी 😡😡

कियान तेरी नजरों से उसकी तरफ देखता हंसते हुए। पेज पलट देता है । जिसमें आगे बहुत सारे बातें लिखी थी कुछ उस लड़के के बारे में थी तो कुछ उसमें अपने दोस्त का जिक्र किया गया था और न जाने कैसे-कैसे बातें लिखी हुई थी जिसे अव्वयान का पारा पूरी तरीके से हाई हो गया था जहां वह कुछ पल थोड़ा शांत हुआ था और अब उसकी ऐसी बातें पढ़ पढ़ कर उसका दिमाग खराब हो गया था।

कैसे न जाने कैसे अपने गुस्से को काबू करें अभी भी उस डायरी में घुसा हुआ था। चाहत अब 15 साल की हो चुके थे और उसका 10 का रिजल्ट आया हुआ था इसमें उसने अपने रिजल्ट की फोटो कॉपी साइड में चिपक कर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था फाइनली मैने 10th में टॉप किया है यानी कि अब वह मुझे प्रपोज करेगा वह भी पूरे स्कूल के सामने घुटनों पर बैठकर पर इसमें खुशी के साथ-साथ दुख भी है। वह शहर छोड़कर जा रहा है पर कोई बात नहीं हम लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहेंगे ,

एक ब्लैक कलर की गाउन में पिक लगाई हुई थी और नीचे लिखा हुआ था आज मैं इस ड्रेस में जाऊंगी उसने कहा था मेरे पर एक सफेद रंग बहुत ही खूबसूरत लगता है । और यह तो मेरा फेवरेट है। मैं इसे ही पहनूंगी बोलते हुए लास्ट में बहुत ही खूबसूरत से इमेज लगे हुए थे।

कियान अव्वयान की तरफ देखता है । जो अपनी मुठिया मजबूत करें दूसरे हाथ से अपने एक हाथ को पकड़े हुए बैठा हुआ था। और एक तक उसे डायरी के पन्ने को देख रहा था ।

कियान उसे देखते हुए उसके कंधे पर हाथ रख हीलाते हुए कहता है। बच्ची थी रिलैक्स बोलते हुए वह पेज आगे पलटता है । पर पेज खाली था उसे यह बात थोड़ी अजीब लगती है क्योंकि ऐसा एक भी पेज नहीं था जिसमें कुछ लिखा ना गया हो वह आगे और पेज पलटता है। पर वह सारे पेज एकदम खाली थे।

उसके बाद एक शब्द भी नहीं लिखा गया था वो उस डायरी को बंद करने लगता है । तब उसे कुछ अजीब सा लगता है । ऐसा लगता है जैसे कुछ लिखकर भी छुपा दिया गया हो वह डायरी का आखिरी पेज को देख रहा था। काफी अजीब लग रहा था उस पार्टी के जिक्र के बाद उस डायरी में कुछ भी नहीं लिखा गया था

और उस डायरी के आखिरी के पन्नों पर खून की बूंदे टपकी हुई थी वह लोग एक दूसरे को देखते हैं उन दोनों चेहरे पर कुछ अजीब से एक्सप्रेशंस थे ।

तभी अव्वयान एकदम लास्ट पेज खोलना है वहां पर देखने में ऐसा लग रहा था जैसे कुछ लिखकर भी मिटा दिया गया और वहां पर एक छोटा सा माचिस का स्ट्रक्चर बना हुआ था।

अव्वयान अपने हाथ जेब में डाल लाइटर निकलता है और उस पेज को जला देता है ।

जलाने के साथ ही उसमें से कुछ अक्षर लिखे हुए सामने आए थे जैसे ही वह आग बढ़ने लगती है और वह पूरी डायरी जलने वाली होती है।

अव्वयान अपने हाथ से उस पर तेजी से मारते हुए उसे डायरी को पूरी तरीके से बर्बाद होने से बचा लेता है

उसका हाथ जल चुका था पर उसे अपने हाथ की जलन पर बिल्कुल असर ही ना हो रहा हो वह एक टक उस पेज को देख रहा था । उसे देखकर साफ पता चल रहा था जैसे किसी ने खून से उस पर पर लिखा । हो खून की लंबी-लंबी लकीरें खींची हुई थ खून से लिखने के बाद भी उसमें काफी सफाई थी।

यह दुनिया पागल है। उसे पता ही नहीं कि मुझ में एक दुनिया बसती है । मेरे इस छोटे से आशियाने में एक मौत सजती है । जहां आंखें बंद करके भी मुझे सब दिखाई देता है। मैं बोलती कुछ नहीं पर सुनाई सब देता है। मेरा भी एक वक्त अच्छा था जहां हर शख्स हर अपना बहुत सच्चा था । वक्त बदलना तो दुनिया का दस्तूर है । जो हुआ था अच्छा था और जो होगा उसमें राजी हूं में,

मुझे कोई दिलचस्पी नहीं अब दिल की बात किसी को बताने में. , क्योंकि अब फर्क ही नहीं पड़ता किसी के आने और चले जाने से ,

यहां पलक झपकते ही लोग रास्ते बदलते हैं। तुम वक्त की बात करते हो, उससे पहले ही तो इंसान बदलते हैं।

अब चाहत को किसी की चाहत नहीं और ना ही किसी को चाहत की चाहत है ।

लिखते हुए वहां पर ढेर सारा खून इकट्ठा हो रखा था लास्ट में डेट लिखी हुई थी 21 जुलाई 2011 हो डायरी खुली हुई थी वह दोनों एकदम स्तंभ से अपनी जगह पर बैठकर रह गए थे , भले ही वह खाली कुछ शब्द थे पर दिल के जस बातों को उसने बहुत ही बेहतरीन तरीके से सजाया था। उन दोनों को तो ऐसा लग रहा था जैसे सुन पड़ चुके हैं ।तभी एक बहुत ही तेज ठंडी हवा का झोंका कमरे में दाखिल होता है। डायरी के पन्ने उड़ते हुए इधर-उधर बिखेर रहे थे । वह डायरी खत्म हो चुकि थी और उसके साथ ही उन दोनों की उम्मीद भी ,

शायद शायद शायरी में उन्हें कुछ ऐसा मिल जाएगा जिससे वह लोग पता कर सकेंगे चाहत के साथ ये सब किसने किया पर उनके हाथ में कुछ भी नहीं लगा था एक दोनों अपनी अपनी जगह पर एकदम स्टैचू की तरह बैठे रह गए थे , कुछ नहीं था उनके पास सिर्फ खामोशी एक गहरी खामोशी के सिवा

वही अव्वयान को अपनी आंखों के सामने चाहत चेहरा घूमने लगता है।

वो सफेद लिबास कापते हुए होंठ , होंठों पर मुस्कुराहट पलके भीगी हुए थी। लाल हो चुका चेहरा रंगत इतनी ज्यादा सुर्ख पड़ी थी कि गले तक उतर आई थी। और उसके होठों पर मुस्कुराहट सजी हुई थी। उसके कहे हुए अल्फाज गूंजा रहे थे,

मुझे नफरत है क्योंकि इन्होंने मुझे दर्द दिया पर मौत नहीं दी

अव्वयान एकदम से खड़ा होकर वहां रखे हुए सामान को फेंकने लगता है। उसे सांस नहीं आ रही थी उस बाहर के शोर से ज्यादा जैसे उसके अंदर शोर मच चुका था। वह गहरी गहरी सांस ले रहा था। उसने पूरे कमरे को बर्बाद कर दिया , था सिर्फ टूटने फूटने की आवाजों के सिवा उस कमरे में कुछ नहीं सुनाई दे रहा था।

वही बाहर बारिश और बिजली का शोर इतना तेज था कि वह आवाज उसकमरे में ही दबती चली जा रही थी

कियान ने एक लम्हे के लिए भी उसे नहीं रोका था अव्वयान वहां रखा हुआ एक बड़ा सा पोर्ट्रेट उठाकर जमीन पर मारता है । उसके दहाड़ इतनी तेज थी कि अगर कोई सुन लेता तो उसके रूह निकल जाती वह घुटनों के बल बैठ जाता है । और अपने चेहरे को दोनों हाथों से छुपा लेता है। उसकी आंखों से बेइंतहा आंसू निकल रहे । थे उसे अहसास तक नहीं था जिसे वह दर्द दे रहा है ।

वह उससे पहले कई तरह के दर्द सह चुकी थी वह वैसे ही बैठे-बैठे रोने लगता है । उसकी आवाज बहुत तेज थी

कियान उसे देखता है । और उसके अंदर भी जरा सी हिम्मत नहीं थी कि वह उठकर जाकर उसे शांत करवा सके वह बहुत मुश्किल से अपनी जगह से खड़ा होता है उसे अपने पैर भारी होते हुए महसूस हो रहे थे ।

वो अव्वयान के नजदीक आकर उसके कंधे पर हाथ रखते हुए कहता है। तुम इस तरीके से बिहेव क्यों कर रहे हो तुम्हें तो वह कभी पसंद ही नहीं थी। और ना ही तुम उस से प्यार करते थे

अव्वयान जो अभी चाहत के दर्द के लिए तड़प रहा था वह अपने चेहरे से हाथ हटाकर कियान की तरफ देखने लगता है । क्या सिर्फ प्यार के वजह से या फिर उसे सहानुभूति हो गई थी उसे एक सिंपैथी थी उसके लिए इसका जवाब उसके पास भी नहीं था

वह कियान को दूर हो कमरे से बाहर निकल जाता है। उसे इस सवाल का जवाब ढूंढना था उसके पास जवाब नहीं था और ऐसा पहली बार हुआ था अव्वयान डी अव्वयान अग्निहोत्री रॉयल किंग उसकी एक नाखून के इशारे पर पूरा यूरोप चलता था और यहां उसके पास इस एक सवाल का जवाब नहीं था।

कियान के सवाल का जवाब कैसे देता वो वो तूफान भरी हुई बरसात की रात में घर से बाहर निकल आया था सिर्फ और सिर्फ उस सवाल का जवाब ढूंढने वह हवेली एकदम

वीरान होचुकी थी।

Write a comment ...

Write a comment ...